निर्वाण, शौनित, आदित आैर अथर्व ने तैराकी में जीते स्वर्ण पदक
इंदौर | निर्वाण बड़जात्या, शौनित जैन, आदित जैन आैर अथर्व अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय तैराकी स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। महूनाका स्थित तरण पुष्कर में हुई स्पर्धा में लंबिनी सिंह ने कांस्य, निर्वाण ने दो स्वर्ण, शौनित ने स्वर्ण-रजत-कांस्य, नीव गुजराती ने कांस्य, तनीषा सिंह ने कांस्य, सिया शाहरा ने स्वर्ण-रजत-कांस्य, दर्शिता कासलीवाल ने कांस्य, आर्यन आनंद ने रजत, अबीर सिंह मेहता ने कांस्य-रजत, अंशिका सिंह ने रजत-कांस्य, अथर्व अग्रवाल ने तीन स्वर्ण-रजत, वंश मूंधरा ने रजत आैर ओजस सेठी ने रजत-कांस्य पदक अपने नाम किए।