पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अग्रवाल संघ 8 विकेट से जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | विशाल अग्रवाल (34) तथा दीपक गर्ग (21) के अच्छी पारियों की बदौलत अग्रवाल संघ अन्नपूर्णा क्षेत्र ने अग्रवाल प्रीमियर लीग टेनिसबॉल क्रिकेट स्पर्धा के मुकाबले में अग्रवाल सेवा संगठन को 8 विकेट से हराया। छावनी के शासकीय स्कूल मैदान पर खेले गए मुकाबले में अग्रवाल सेवा संगठन ने पहले खेलते हुए 6 ओवर में 5 विकेट पर 61 रन बनाए। जवाब में अग्रवाल संघ अन्नपूर्णा क्षेत्र क्षेत्र ने 3.3 ओवर में 2 विकेट पर 62 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में प्रतीक अग्रवाल के 27 रनों की बदौलत अग्रवाल परिषद ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 86 रन बनाए। जवाब में अरुण मित्तल के 30 रनों की बदौलत अग्रवाल युवा संगठन कसेरा बाजार ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अन्य मुकाबलों में संस्था अग्रसेवा ने संस्था अग्रश्री को 7 विकेट तथा अग्रवाल डायनामाइट ने महू सनराइजर्स को 15 रन से मात दी।

खबरें और भी हैं...