रोहन का शतक, महावीर इलेवन जीती
इंदौर | रोहन (101) की शतकीय पारी की बदौलत महावीर इलेवन ने वर्मा इलेवन को 52 रनों से मात देकर लक्ष्मण सिंह गौड़ ट्रॉफी टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा के मुकाबले में प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। महावीर इलेवन ने 10 ओवर में 157 रन बनाए। जवाब में गणपतलाल वर्मा इलेवन की टीम 106 रन ही बना सकी। अन्य मुकाबलों में आनंद इलेवन ने राजा दुष्यंत इलेवन को 2 विकेट, चाफेकर इलेवन ने क्रांतिकारी दीक्षित इलेवन को 4 विकेट, आचार्य महापरज इलेवन ने अरुणा अली इलेवन को 6 विकेट, भारतीनाथ इलेवन ने स्वामी विवेकानंद इलेवन को 7 विकेट, आचार्या रघुनंदन इलेवन को वैष्णव इलेवन को 27 रन, साध्वी परमुखा इलेवन ने इंद्रजीत इलेवन को 9 विकेट तथा महाराज भीम सिंह इलेवन ने आईनाथ इलेवन को 50 रन से मात देकर अंतिम-16 में जगह बनाई। महिलाओं के मुकाबलों में रेखा इलेवन ने पल्लवी डावर इलेवन को 4 विकेट से पराजित किया।