वैष्णवी, सार्थक, सागर फाइनल में
इंदौर | वैष्णवी वर्मा, सार्थक यादव, सागर बागोरा आैर यशवर्धन वर्मा ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए सरताज बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई। नारायण बाल विकास केंद्र में खेली जा रही स्पर्धा के बालिका वर्ग में वैष्णवी वर्मा ने प्रियांशी पटेल को 11-15, 16-14, 15-6, आस्था गुप्ता ने गायत्री गंधर्व को 15-6, 15-6, नंदिनी तरोले ने वैष्णवी को 15-10, 15-5, प्रियांशी ने सिद्धी तिवारी को 15-9, 15-2, भव्या ठाकुर ने सानवी रघुवंशी को 15-2, 15-4 से हराया। बालक वर्ग में सार्थक यादव ने राजवीर अवस्थी को 10-15, 15-9, 15-6, सागर बागोरा ने सत्यार्थ आर्य को 15-13, 4-15, 15-7, यशवर्धन वर्मा ने अभय सिंह ठाकुर को 8-15, 15-11, 15-5, मानस निगम ने अक्षत वर्मा को 15-8, 15-8 आैर सागर बागोरा ने तेजस घ्यार को 7-15, 15-7, 15-12 से मात दी।