पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ताहिर हॉकी सेंटर आैर अहिल्याश्रम स्कूल बने जिला हॉकी चैम्पियन

ताहिर हॉकी सेंटर आैर अहिल्याश्रम स्कूल बने जिला हॉकी चैम्पियन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | ताहिर हॉकी सेंटर, अहिल्याश्रम स्कूल आैर डे-बोर्डिंग ने अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए मेजर ध्यानचंद स्मृति जिला स्तरीय हॉकी स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया। चिमनबाग मैदान पर खेले गए बालिका वर्ग के फाइनल में अहिल्याश्रम स्कूल ने हम्प्टी-डम्प्टी स्कूल को 3-1 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से पूजा जाट, चंचल जीनवाल आैर आरुषी उघड़े ने 1-1 गोल दागा। बालक वर्ग के फाइनल में ताहिर हॉकी सेंटर ने आरसी पब्लिक स्कूल को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से मात दी। ताहिर हॉकी सेंटर के लिए विशेष सिंह ठाकुर ने किया। सबजूनियर बालक वर्ग के अंतिम मुकाबले में मयूर सोनी के एकमात्र गोल के सहारे डे-बोर्डिंग ने यंग डीआरपी को 1-0 से पराजित किया। विजेता टीमों को मप्र ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष अोम सोनी, हॉकी इंदौर के सचिव किशोर शुक्ला आैर अनिल शर्मा ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर नजमुद्दीन खुर्शीद, शोएब अंसारी, याकूब अंसारी आैर अतुल खुणे भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...