अंकित के शतक से सीसीआई विजयी
इंदौर | अंकित दाणे (135) की शतकीय पारी की बदौलत सीसीआई ने रामभरोसे यादव स्मृति अभा लेदरबॉल टी-20 क्रिकेट स्पर्धा के न्यू टेलेंट को 23 रनों से पराजित किया। चिमनबाग मैदान पर खेले गए मुकाबले में सीसीआई ने पहले खेलते हुए 193 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। जवाब में न्यू टेलेंट एकेडमी की टीम 170 रनों पर सिमट गई। संजय मिश्रा ने 58 रनों की पारी खेली। मिहिर हिरवानी ने 4 विकेट झटके। दूसरे मैच में केवायसी ने पहले खेलते हुए 194 रन बनाए। ऋषभ चौहान ने 65 रन बनाए। जवाब में यूसीसी की टीम 140 रनों पर ही ढेर हो गई। हर्षित जैन ने हैट्रिक सहित 6 विकेट लिए।