पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुरक्षा निधि पर अब दो गुना ब्याज देगी बिजली कंपनी

सुरक्षा निधि पर अब दो गुना ब्याज देगी बिजली कंपनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर डीबी स्टार

शहर के करीब पांच लाख बिजली उपभोक्ताओं को सुरक्षा निधि पर मिलने वाले ब्याज की राशि में अब 3.25 प्रतिशत राशि का फायदा होगा। बिजली कंपनी ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी सर्कुलर के नियमों को फॉलो करते हुए इस संबंध में अपने सिस्टम में बदलाव किया है।

यह होती है सुरक्षा निधि

जब भी कोई व्यक्ति विद्युत कनेक्शन लेता है तो बिजली कंपनी सुरक्षा निधि जमा कराती है। यह राशि शहर के अलग-अलग क्षेत्र के हिसाब से निर्धारित की जाती है, जो 200 से लेकर 1000 रुपए प्रति किलोवाट तक होती है। जितने किलोवाट का कनेक्शन होता है उसी हिसाब से यह राशि जमा कराई जाती है। इसे इस तरह भी समझ सकते हैं कि सालभर में हम जितना बिल जमा करते हैं उसमें करीब डेढ़ महीने का बिल सुरक्षा निधि के तौर पर जमा होता है। अगर एक भी बिल जमा करने में देरी होती है तो यह सुरक्षा निधि बढ़कर दो महीने के बिल के बराबर हो जाती है। हर साल इसका अलग केलकुलेशन होता है। जमा सुरक्षा निधि पर उपभोक्ता को हर महीने ब्याज मिलता है, जो बिल की राशि में से घटाकर भेजा जाता है। शेष पेज 2 पर

खबरें और भी हैं...