वाइल्डलाइफ एग्ज़ीबिशन में देखिए जंगलों की रहस्यमयी दुनिया की तस्वीरें
इस एग्ज़ीबिशन में ऐसी तस्वीरें नुमाया की जाएंगी जिनमें जंगलों की रोमांचक कहानियां सामने आएंगी। वन्य प्राणियों का जनजीवन, शिकार के लिए घात लगाने के, अरण्य में टहलने के, अपने परिवार के लिए संघर्ष के चित्र यहां प्रदर्शित किए जाएंगे। वाइल्डलाइफ एंड नेचर कंज़रवेंसी की ओर से 19-20 मई को प्रीतमलाल दुआ आर्ट गैलरी में यह फोटोग्राफी एग्ज़ीबिशन लगाई जा रही है। \\\"बी द वॉइस\\\' शीर्षक से होनेवाली इस एग्ज़ीबिशन में वन्य प्राणियों के साथ पक्षियों के चित्र भी देखे जा सकेंगे। जल स्त्रोतों के पास खूबसूरत सुरखाब, मछली पकड़ते और हवा में कलाबाज़ियां करते परिदों की तस्वीरें भी इस ग्रुप एग्ज़ीबिशन में प्रदर्शित की जाएंगी।
प्रदर्शनी सभी के लिए खुली है। इसे सुबह 11 से रात 8 बजे तक देखा जा सकेगा।