पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सौ फीसदी तैयारी नहीं हुई तो याद करने वाली चीजों पर करें फोकस

सौ फीसदी तैयारी नहीं हुई तो याद करने वाली चीजों पर करें फोकस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक्सपर्ट विजित जैन बता रहे हैं ऐसे स्टूडेंट्स के लिए टिप्स जिनकी तैयारी पूरी नहीं हुई है

सिटी रिपोर्टर | इंदौर

एग्ज़ाम से पहले के ये चंद दिन स्टूडेंट्स के लिए तैयारी के अलावा दूसरे लिहाज़ से भी महत्वपूर्ण हैं। जिन स्टूडेंट्स ने एडवांस के लिए रजिस्टर्ड किया है, उनमें तीन तरह के स्टूडेंट्स हैं। पहला, जिन्होंने एडवांस की अच्छी तैयारी कर रखी है। दूसरा, जिन्होंने एडवांस की तैयारी एनसीईआरटी की बुक्स से की है और तीसरी तरह के स्टूडेंट्स वे हैं जिनकी तैयारी आधी है। जिनकी तैयारी पूरी नहीं है उन स्टूडेंट्स को भूतकाल का विचार और भविष्यकाल की चिंता नहीं करनी चाहिए। वर्तमान में रहें, जितनी संभव हो तैयारी करें और अपने आप को मानसिक रूप से शांत रखने की कोशिश करें।

फॉर्मूला किसी भी प्रॉब्लम को समझने और सॉल्व करने में मदद करता है। यदि आपको लगता है कि आपकी तैयारी पर्याप्त नहीं है तो इन तीन दिनों में ज्यादा से ज्यादा फॉमूला याद करें। केमेस्ट्री में भी जो चीजें याद की जा सकती है, उन्हें याद करने की कोशिश करें। इनकी पर्चियां बनाएं या दोस्त के साथ मिलकर एक-दूसरे से पूछते या बताते हुए याद करें। ये याद करने का सबसे सटीक तरीका है।

एडवांस में एप्लीकेशंस, न्यूमेरिकल, एडवांस न्यूमेरिकल्स और साइंटिफिक एप्टीट्यूड के सवाल आएंगे। जिन स्टूडेंट्स की तैयारी पूरी है, वे एग्जाम के दो दिन पहले सारी थ्योरी, फॉर्मूले और एप्लीकेशंस की साइंटिफिक एप्टीट्यूड और लॉजिकल थिंकिंग के आधार पर तैयारी करें। वहीं पिछले दो सालों में तैयारी के दौरान जो गलतियां की हैं, उनको देखें और सॉल्व करें ताकि एग्जाम में गलतियां न हों। जिन स्टूडेंट्स ने सिर्फ 80 परसेंट सिलेबस को ही कवर किया है, वे नए टॉपिक्स को टच ना करें। वे सिर्फ 50 से 60% मार्क्स पर फोकस करें। क्योंकि पिछले साल के डेटा के अनुसार 60% लाने वाले को अच्छी IITs में स्ट्रीम मिल गई थी।

विजित जैन

खबरें और भी हैं...