पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उम्मीद टूट रही है आवेदकों की

उम्मीद टूट रही है आवेदकों की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर डीबी स्टार

पीएससी की सेट सेल इस साल राज्य पात्रता परीक्षा को लेकर सुस्त है। अफसरों का दावा था कि अप्रैल में प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी, लेकिन अब तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। पीएससी द्वारा ली जाने वाली यह दूसरी सेट होगी। पीएससी की पहली सेट का विज्ञापन दिसंबर 2016 में जारी हुआ था।

5 जनवरी 17 से 25 जनवरी 2017 तक आवेदन मंगवाए गए थे। परीक्षा 25 फरवरी से 8 मार्च तक चली थी। इसी कारण आवेदकों को उम्मीद थी कि आयोग इस साल भी इसी शेड्यूल के हिसाब से परीक्षा लेगा। इसीलिए वे मार्च के हिसाब से तैयारी में जुटे थे, लेकिन परीक्षा तो दूर, अभी नोटिफिकेशन भी नहीं निकला है। आमतौर पर आवेदन जमा करने के लिए एक महीने का वक्त मिलता है। ऐसे में परीक्षा जल्द हो पाएगी, इसके आसार फिलहाल कम ही नजर आ रहे हैं। शेष पेज 2 पर

असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए होना है परीक्षा

सेट को लेकर पीएससी के पास कोई प्लान नहीं



Exclusive

असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए जरूरी राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) का मामला ठंडे बस्ते में है। आधे से ज्यादा अप्रैल बीत चुका है, लेकिन पीएससी के पास फिलहाल परीक्षा के लिए कोई प्लान नहीं है। परीक्षा का शेड्यूल तय नहीं होने से तैयारी में जुटे आवेदक परेशान हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में उलझे

पिछले साल तय समय में सेट कराने वाला आयोग इस साल शुरुआत से ही असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर ही माथापच्ची कर रहा है। जनवरी से अब तक इसकी आवेदन प्रक्रिया चल रही है। मजे की बात यह है कि असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा कब होगी, आयोग द्वारा इसका खुलासा भी नहीं किया गया है।

अनुमति के बाद भी हुई देरी

यूजीसी ने पीएससी को तीन साल के लिए सेट कराने की अनुमति दी है। इसके तहत आयोग 2019 तक करवा सकता है। यूजीसी की स्टेयरिंग कमेटी पहले ही इस साल की सेट पर अपनी अनुमति दे चुकी है। इसके बावजूद आयोग का सेट की प्रक्रिया पर ध्यान नहीं है।

खबरें और भी हैं...