पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिछले साल मार्च में हो गई थी परीक्षा, इस बार अधिसूचना भी नहीं

पिछले साल मार्च में हो गई थी परीक्षा, इस बार अधिसूचना भी नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर डीबी स्टार

आयोग द्वारा पूरा ध्यान असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर केंद्रित करने से आवेदक निराश हैं। उनका कहना है कि 3 जनवरी को ओपन होने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की लिंक 15 जनवरी को खुली। 14 फरवरी आवेदन की अंतिम तारीख थी। इसे 1 मार्च कर दिया गया। फिर 15 मार्च तक आवेदन लिए गए। उसी दिन परीक्षा स्थगित भी हो गई। 16 अप्रैल से फिर लिंक खोल दी। अब अंतिम तारीख 30 अप्रैल कर दी है। यानी आयोग इस बीच सेट पर फोकस करता तो अभी तक हो चुकी होती।

लंबी खींचने के आसार

इस माह असिस्टेंट प्रोफेसर के आवेदन भरे जाएंगे। यदि परीक्षा स्थगित नहीं हुई और प्रक्रिया आगे नहीं खिसकी तो आयोग मई-जून में परीक्षा करवा सकता है। सूत्रों की मानें तो सरकार सितंबर से पहले सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति करना चाहती है। ऐसे में सेट का लंबा खींचना तय है।

सेट को लेकर कोई प्लान नहीं

 फिलहाल हमारी प्राथमिकता में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति है। उसके बाद सेट के बारे में सोचेंगे। वैसे भी इसके लिए दिसंबर तक का वक्त है। जो भी होगा, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के बाद ही किया जाएगा। फिलहाल सेट को लेकर हमारा कोई प्लान नहीं है। पवन कुमार शर्मा, सेक्रेटरी, पीएससी

खबरें और भी हैं...