पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 500 कम्प्यूटर सरकारी स्कूलों को दान करेगी यूनिवर्सिटी

500 कम्प्यूटर सरकारी स्कूलों को दान करेगी यूनिवर्सिटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी प्रबंधन अपने विभिन्न संस्थानों में चल रहे 500 कम्प्यूटर सरकारी स्कूलों को दान करेगा। अगर इन कम्प्यूटरों में छोटी-सी भी खराबी मिली तो उसे ठीक करके दान करेगा। इसके लिए डीईओ (जिला शिक्षा अधिकारी) को पत्र लिख जानकारी मांग रहा कि किन स्कूलों को कम्प्यूटर दिए जा सकते हैं। खासकर उन स्कूलों के नाम मांगे गए, जहां एक भी कम्प्यूटर नहीं है। हर स्कूल को कम से कम 5 और अधिकतम 10 कम्प्यूटर दिए जाने की संभावना है। यूनिवर्सिटी के इस प्रयास से ऐसे स्कूल जहां के बच्चे कम्प्यूटर शिक्षा से वंचित हैं, उन्हें इसका फायदा मिलेगा।

कुलाधिपति ने कहा था सामाजिक दायित्व निभाने को

कुछ समय पहले प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी के साथ बैठक में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा था कि उसे क्वालिटी एजुकेशन, अच्छे प्लेसमेंट के साथ सामाजिक दायित्व भी निभाना चाहिए। मार्च में हुए दीक्षांत समारोह में भी कुलाधिपति ने यह बात याद दिलाई थी। इसी के बाद प्रबंधन ने गांव गोद लेने से लेकर अन्य कार्यों में भूमिका निभाने की तैयारी की है।

नॉलेज के काम आएंगे

कुलपति प्रो. नरेंद्र धाकड़ ने कहा कि हम अच्छी गुणवत्ता वाले पांच सौ कम्प्यूटर जिले के स्कूलों को देंगे। ये कम्प्यूटर स्कूली बच्चों के नॉलेज के लिए बहुत काम आएंगे। हम और भी सामाजिक कार्य करेंगे।

क्या काम किए जाएंगे

शहर में उन स्थानों पर छात्रों और फैकल्टी से पौधारोपण कराएंगे जहां हरियाली नहीं है।

साल में कम से कम दो बार ब्लड डोनेशन कैंप लगाएंगे। इसमें छात्र, फैकल्टी,अधिकारी रक्तदान करेंगे।

कान्ह नदी और यूनिवर्सिटी कैंपस में सफाई को लेकर कदम उठाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...