पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 18 जून से 2 जुलाई तक चलेगी सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा, हर दिन दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

18 जून से 2 जुलाई तक चलेगी सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा, हर दिन दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमपी पीएससी की सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 18 जून से 2 जुलाई तक चलेगी, जिसका शेड्यूल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। 1992 के बाद पहली बार सीधे परीक्षा के जरिए ये पद भरे जाएंगे। इंदौर, जबलपुर, भोपाल और ग्वालियर में यह परीक्षा ऑनलाइन होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से 12 और दूसरी शिफ्ट 2 से 5 बजे तक होगी। 41 विषयों के साढ़े तीन हजार पदों के लिए यह परीक्षा होगी तथा 457 नियुक्तियां होंगी।

किस दिन कौन सी परीक्षा

तारीख 1 शिफ्ट 2 शिफ्ट

18 जून हिंदी इतिहास

19 जून संस्कृत कॉमर्स

20 जून अंग्रेजी रसायन शास्त्र

21 जून उर्दू भूगोल

(22 जून से 2 जुलाई तक अन्य विषयों की सारी परीक्षा दोपहर की शिफ्ट में ही होंगी।)

1992 के बाद पहली बार आया ऐसा मौका

7 हजार पद खाली

सहायक प्राध्यापक के 6900 से ज्यादा पद खाली हैं। यही वजह है कि 2014 में 1800 पदों पर शुरू हुई भर्ती की यह प्रक्रिया अंत तक 3450 पदों के पार पहुंच गई। जुलाई माह के तीसरे या चौथे सप्ताह तक रिजल्ट भी जारी हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...