इंदौर | शहर में कुछ टंकियां पूरी नहीं भर पाने के कारण सोमवार को पूर्वी क्षेत्र में पानी सप्लाय कम दबाव से होगा। नर्मदा प्रोजेक्ट के कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार दोपहर ढाई बजे बिजली फाल्ट होने से तीसरे चरण के पंप एक घंटा बंद रहे। इससे 5 से 7 बजे तक टंकियों में पानी नहीं पहुंचा। 7 बजे बाद टंकियां भरना शुरू हुईं, जिससे वे पूरी तरह नहीं भर सकीं।