पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कल से आईलैंड प्लेटफॉर्म 5 6 से रवाना होंगी 9 और ट्रेनें

कल से आईलैंड प्लेटफॉर्म 5-6 से रवाना होंगी 9 और ट्रेनें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | प्लेटफॉर्म एक, दो, तीन और चार से ट्रेनों और यात्रियों का दबाव कम करने के लिए कुछ के प्लेटफॉर्म 22 मई से बदल जाएंगे। इंदौर आने वाली 10 और जाने वाली कुल 9 ट्रेनें अब आईलैंड प्लेटफॉर्म से जाएंगी। 19317 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 1 से और 19316 इंदौर-लिंगमपल्ली हमसफर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 3 से जाएगी।

इन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में किया बदलाव

ये ट्रेनें चलेंगी : 11702 इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस, 59379 इंदौर-मक्सी पैसेंजर, 12465 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस, 59385 इंदौर-भंडरकुंड पेंचवेली पैसेंजर, 14317 इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस, 22984 इंदौर-कोटा एक्सप्रेस, 18233 इंदौर-बिलासपुर, 11125 इंदौर-ग्वालियर एक्सप्रेस, 21125 इंदौर-भिंड एक्सप्रेस।

ये ट्रेनें आएंगी : 19304 भोपाल-इंदौर एक्स., 12924 नागपुर-इंदौर एक्स., 14318 देहरादून-इंदौर एक्स., 11126 ग्वालियर-इंदौर एक्स., 21126 भिंड-इंदौर, 18234 बिलासपुर-इंदौर, 59380 मक्सी-इंदौर पैसेंजर, 22983 कोटा-इंदौर, 11701 जबलपुर-इंदौर, 12466 जोधपुर-इंदौर।

खबरें और भी हैं...