इंदौर | जर्जर हो रहे डीईअो और जेडी ऑफिस की बिल्डिंग खाली करने के लिए दोनों विभागों के अफसरों को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने निर्देशित किया है। दोनों कार्यालयों के लिए नई बिल्डिंग का निर्माण डीईओ कार्यालय परिसर में ही होना है। नई बिल्डिंग बनने तक दाेनों कार्यालयों को नूतन स्कूल के पास के छात्रावास में शिफ्ट किया जाएगा। जर्जर हो चुकी बिल्डिंग को लेकर जेडी स्कूल शिक्षा एके शर्मा ने पत्र लिखा था।