इंदौर | स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अब तक जितना भी काम हुआ है वह ठीक है, लेकिन अब हर दिन की जानकारी मुझे अपडेट की जाए। फिर चाहे कितने भी प्रोजेक्ट हों। किसी भी तरह की ढील किसी भी प्रोजेक्ट में न हो।
निगमायुक्त आशीष सिंह ने यह निर्देश रविवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए दिए। अमृत और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में उन्होंने बियाबानी से लोहार पट्टी तक निर्माणाधीन सड़क, बड़ा गणपति से राजमोहल्ला, बड़ा गणपति से जिंसी तक सड़क निर्माण कार्य की जानकारी ली। जिंसी हाट मैदान में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा के बाद उन्होंने रिवर फ्रंट डेवलपमेंट और हेरिटेज डेवलपमेंट के विषय में भी पूछा और ठेकेदार को कहा कि विकास कार्यों की डे टू डे जानकारी कंसल्टेंट से लेकर मुझे दें। बैठक में अपर आयुक्त संदीप सोनी, महेश शर्मा, कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव व अन्य मौजूद थे।