पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गलत स्टिकर लगा, यात्री के बैग रांची की जगह दिल्ली पहुंच गए

गलत स्टिकर लगा, यात्री के बैग रांची की जगह दिल्ली पहुंच गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवी अहिल्या विमानतल से इंडिगो एयर लाइंस के विमान से दिल्ली होते हुए रांची गए एक बुजुर्ग दंपती का सामान उन्हें नहीं मिला। इस पर उनकी बेटी के आग्रह पर विमानतल प्रबंधन ने जब सामान की जांच शुरू की तो वह दिल्ली में मिला। प्रबंधन ने एयर लाइंस के सहयोग से सामान को रांची तक पहुंचाया।

एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि शनिवार रात को इंडिगो की फ्लाइट से एक बुजुर्ग दंपती इंदौर से दिल्ली होते हुए रांची के लिए रवाना हुए थे। उनके पास दो बैग थे। जब वे रांची पहुंचे तो उन्हें बैग नहीं मिले। उन्होंने इसकी जानकारी इंडिगो से ली तो रांची में बताया गया कि उनके बैग विमान में थे ही नहीं। इस पर उन्होंने इसकी जानकारी इंदौर में उनकी बेटी श्वेता रॉय को दी। इस पर श्वेता एयरपोर्ट पहुंची और एयरपोर्ट डायरेक्टर से मिलकर माता-पिता का सामान ढूंढ़कर उन तक पहुंचाने का आग्रह किया। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने उन्हें सिक्युरिटी के साथ सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए भेजा और इंडिगो को भी सामान की जानकारी निकालने को कहा। फुटेज में नजर आया कि उन्होंने जब चेक-इन काउंटर पर सामान मशीन पर रखा और बोर्डिंग पास लेकर वे चले गए, उनके बैगेज पर लगे टैग के स्टिकर उनके बोर्डिंग पास पर नहीं लग पाए थे और वे स्टिकर उनके बाद लाइन में खड़े पैसेंजर जो दिल्ली जा रहा था के बोर्डिंग पास पर लग गए थे। जब इंडिगो से इस बारे में जानकारी निकालने को कहा गया तो ऐसा ही सामने आया। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि दिल्ली में सामान मिलने पर इंडिगो से चर्चा कर तुरंत उसे रांची भिजवाने को कहा गया और 24 घंटे के अंदर ही सामान उन तक पहुंच गया।

खबरें और भी हैं...