इंदौर| तुकोगंज इलाके में एक घर से बदमाश सोने के जेवरात व नकदी चोरी कर भाग निकला। घटना रेसकोर्स रोड की है। यहां रहने वाले अभिमन्यु (38) पिता सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 10 मई को घर का दरवाजा लगाना भूल गए थे। इसी का फायदा उठाकर बदमाश घर में घुसा और अलमारी में रखी दो सोने की अंगूठी, एक लॉकेट व नकदी चुराकर भाग गया।