इंदौर | रविवार को वार्ड 37 में 3 करोड़ 35 लाख की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन और 1 करोड़ 75 लाख की लागत से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। वार्ड में विकास यात्रा भी निकाली गई, जिसमें महापौर मालिनी गौड़, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष कृष्णमुरारी मोघे और विधायक महेंद्र हार्डिया ने ई-रिक्शा में बैठकर वार्ड का भ्रमण भी किया। महापौर ने कहा बचे हुए कार्य भी जल्द किए जाएंगे।