इंदौर | द्वारकापुरी इलाके में एक शादीशुदा महिला के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। घटना के बाद परिजन के साथ थाने पहुंची महिला की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार डाकतार कॉलोनी में रहने वाली एक शादीशुदा महिला 2 अप्रैल को किसी काम से हवा बंगला क्षेत्र में गई थी। आरोपी डाकतार कॉलोनी का ही रहने वाला प्रशांत भावसार छेड़छाड़ करने लगा।