पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 90 फीसदी अंक लाने वालों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समाज करेगा मदद

90 फीसदी अंक लाने वालों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समाज करेगा मदद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कार्यसमिति की बैठक दिल्ली में हुई। इसमें इंदौर सहित देशभर से समाजजन, पदाधिकारी-सदस्य शामिल हुए। कार्यसमिति में निर्णय लिया गया है कि वैश्य समाज के सभी घटकों के लोगों की जानकारी एकत्र की जाएगी। समाजों के 90 फीसदी से ज्यादा नंबर लाने वाले ऐसे बच्चों को सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करने में समाज मदद करेगा।

बैठक अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक रामदास अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि थे। बैठक में नेपाल के सांसद विनोद चौधरी, हैदराबाद के सांसद टीजी वेंकटेश, महाराष्ट्र के वित्तमंत्री राजन केसरकर, आगरा के विधायक जगन गर्ग, पंजाब के पूर्व मंत्री मदनमोहन मित्तल आदि मौजूद थे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने और मैदानी स्तर पर रचनात्मक सेवा प्रकल्पों के लिए संयुक्त सचिव अरविंद बागड़ी एवं विष्णु बिंदल का सम्मान भी किया गया। बैठक में नौ प्रतिभावान बच्चों का संगठन की ओर सम्मान भी किया गया।

बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसमें तय किया गया कि वैश्य बंधुओं को सभी राजनीतिक दलों को अगले चुनावों में पर्याप्त अवसर देने के लिए संगठन अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा।

समारोह में पदाधिकारी हुए सम्मानित।

खबरें और भी हैं...