- Hindi News
- National
- कैंसर के शुरुआती लक्षण बताए, दी तंबाकू से दूर रहने की सलाह, कैंसर फाउंडेशन राऊ ने किया सर्वे
कैंसर के शुरुआती लक्षण बताए, दी तंबाकू से दूर रहने की सलाह, कैंसर फाउंडेशन राऊ ने किया सर्वे
इंदौर| मुंह के कैंसर का पता लगाने के लिए विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर इंदौर कैंसर फाउंडेशन राऊ ने सर्वे शुरू किया। फाउंडेशन के डॉ. राजीव श्रीवास्तव, डॉ. श्रद्धा जायसवाल व उनकी टीम ने इसकी शुरुआत रविवार को ग्राम पिगडंबर से की। करीब सात हजार की आबादी वाले इस गांव में 1100 लोगों से फॉर्म भरवाया गया। उनसे तंबाकू खाते या नहीं आदि के बारे में पूछताछ की। इस दौरान करीब 22 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की गई। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया क्षेत्र की 25 से 30 प्रतिशत आबादी तंबाकू का सेवन कर रही है। यहां के करीब 25 प्रतिशत लोगों को नहीं पता था कि तंबाकू खाने से मुंह का कैंसर होता है। उन्हें इसके बारे में बताया गया।