इंदौर| हिंदू जनजागृति समिति द्वारा 2 से 12 जून तक गोवा में हिंदू राष्ट्र स्थापना के उद्देश्य से सातवें अखिल भारतीय हिंदू अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर से समिति के पदाधिकारी शामिल होने पहुंचेंगे। अधिवेशन के आयोजक नागेश गाडे ने बताया अधिवेशन में 2 व 3 जून को अधिवक्ता अधिवेशन, 4 से 7 जून तक अखिल भारतीय हिंदू अधिवेशन, 8 जून को साधना वृद्धि शिविर और 9 से 12 जून तक हिंदू राष्ट्र संगठक अधिवेशन होगा। इसमें शामिल होने के लिए देश के 22 राज्यों के हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। अधिवेशन में हिंदू संगठनाें और संप्रदायों द्वारा राष्ट्रहित व धर्महित के लिए योगदान देना सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।