पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रमजान माह नेकी करने और दूसरों की मदद करने की राह दिखाता है

रमजान माह नेकी करने और दूसरों की मदद करने की राह दिखाता है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| दाऊदी बोहरा समाज के लोगों ने रविवार को छठवां रोजा रखा। सैफी नगर, न्यू सैफी नगर सहित शहरभर की बोहरा मसजिदों में समाजजनों ने नमाज अदा की।

न्यू सैफी नगर मरकज पर आमिल शेख अब्बास भाई रामपुरावाला ने कहा- रोजे, इबादत, कुरआन शरीफ की तिलावत से दुआएं कबूल होती हैं और गुनाहों की माफी होती है। रमजान माह हमें नेकी की राह पर चलने, दूसरों की मदद करने, नेक ख्याल रखने राह दिखाता है। शाम को मगरीब की नमाज के बाद खजूर व दूध से रोजा इफ्तार हुआ। सोमवार को समाज का 7 वां रोजा अदा होगा।

मुस्लिम समाज के लोगों ने रखा तीसरा रोजा- मुस्लिम समाज के लोगों ने रविवार को तीसरा रोजा अदा किया। सेहरी के बाद रोजा शुरू हुआ। शाम को इफ्तारी हुई। खजराना, चंदन नगर सहित शहरभर की मुस्लिम बस्तियों में खासी चहल-पहल रही।

खबरें और भी हैं...