पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लॉ के स्टूडेंट का तो पूरा साल हो जाएगा खराब

लॉ के स्टूडेंट का तो पूरा साल हो जाएगा खराब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर डीबी स्टार

यूनिवर्सिटी ने जब पहली बार एलएलबी थर्ड सेम का टाइम टेबल बदला था तो परीक्षा 21 मई से 1 जून तक थी। दूसरे संशोधन में परीक्षा 30 मई से 8 जून कर दी। इसके चलते 1, 4, 6 और 8 जून के पेपर सीएस परीक्षा के साथ हो गए हैं। दोनों परीक्षाओं का समय ऐसा है कि सीएस परीक्षा देने वाले स्टूडेंट एलएलबी के पेपर में शामिल ही नहीं हो पाएंगे। परीक्षा में लेटलतीफी से एलएलबी के स्टूडेंट का पहले ही एक साल खराब हो चुका है। अब नए टाइम टेबल से उनका यह साल भी खराब होना तय है। स्टूडेंट का कहना है, परीक्षा आगे बढ़ाना ही थी तो 9 जून से करा सकते थे। 8 जून को सीएस की परीक्षा खत्म हो जाएगी। इससे अच्छा तो पहले वाला टाइम टेबल ही रखा जाता, ताकि एक विषय में ही एटी-कैटी मिलती। अब तो दोनों में से एक परीक्षा छोड़ना ही होगी। चूंकि, सीएस महत्वपूर्ण है, इसलिए उसमें ही शामिल होंगे।

MBA की सिर्फ पांच कॉपी ही चेक होंगी

डीएवीवी ने जीएसीसी स्थित शासकीय एमबीए कॉलेज के 38 स्टूडेंट को फौरी तौर पर राहत दे दी है। पहले सेम के 59 स्टूडेंट में से 13 को एक पेपर में शून्य अंक मिले हैं। डीबी स्टार ने यह मामला 11 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके पहले स्टूडेंट ने दोबारा कॉपी जांचने की मांग की थी तो उनसे कहा गया, आप रिव्यू का फॉर्म भरें। स्टूडेंट का कहना है, गलती यूनिवर्सिटी की है तो वह क्यों आर्थिक नुकसान उठाकर रिव्यू के 1000 रुपए जमा करें? मामले में परीक्षा नियंत्रक ने स्टूडेंट से बात की है। छात्रा राजनंदिनी जायसवाल ने बताया, एग्जाम कंट्रोलर ने कहा है कि रेंडमली कोई भी पांच कॉपियां चेक की जाएंगी। यदि इनमें नंबर बढ़ते हैं तो शेष कॉपियां भी जांची जाएंगी और रिजल्ट दोबारा जारी किया जाएगा।

फेल होना तय

 एलएलबी के स्टूडेंट को लगातार परेशान किया जा रहा है। एक साल बाद परीक्षा लेने के बाद भी यूनिवर्सिटी ने ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं कि स्टूडेंट का यह साल भी खराब हो जाएगा। यूनिवर्सिटी ने टाइम टेबल में ऐसा संशोधन किया गया है कि सीएस परीक्षा के साथ एलएलबी थर्ड सेम के चार पेपरों की तारीख एक ही दिन हो गई है। ऐसे में स्टूडेंट एक ही पेपर दे पाएंगे, यानी दूसरे में फेल होना तय है। कृति पंडित, राकेश कर्मा, अजय सेन, एलएलबी स्टूडेंट

एलएलबी का टाइम टेबल बदल देंगे

 एलएलबी तीसरे सेम के स्टूडेंट को निराश नहीं होने की जरूरत नहीं है। यूनिवर्सिटी उनका साल खराब नहीं होने देगी। संशोधित टाइम टेबल से यदि सीएस की एग्जाम टकरा रही है तो उसे चेंज कर देंगे। लॉ के स्टूडेंट एलएलबी और सीएस के टाइम टेबल के साथ मुझसे मिलें। एमबीए पहले सेम के स्टूडेंट को भी न्याय मिलेगा। रेंडमली उनकी कॉपियां दोबारा चेक कराई जा रही हैं। नरेंद्र धाकड़, कुलपति, डीएवीवी, इंदौर

एमबीए रिव्यू की समय सीमा तय हो

 परीक्षा नियंत्रक ने एमबीए पहले सेम के एटी-कैटी वाले पांच स्टूडेंट की कॉपी चेक करने का वादा किया है। हमारी मांग है कि सभी 38 स्टूडेंट की कॉपी जांची जाए। जो पांच कॉपी दोबारा चेक होंगी, उन्हें हमें भी दिखाया जाए। यह प्रक्रिया कब तक पूरी होगी, इसकी समयसीमा तय होना चाहिए। रिव्यू के रिजल्ट से ही हमारी आगे की पढ़ाई निर्धारित होगी। जयंती पंवार, शुभम पाठक, मीरा राय, एमबीए स्टूडेंट

खबरें और भी हैं...