पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभी नहीं संभले तो बारिश का पानी मुसीबत बन जाएगा

अभी नहीं संभले तो बारिश का पानी मुसीबत बन जाएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर डीबी स्टार

कुछ दिनों पहले दरवाजे के बाहर की तरफ नगर निगम ने बगीचा बनाकर पैवर ब्लॉक लगाए थे। इसके दरवाजे के बाहर की ऊंचाई बढ़ गई। इसके पहले पर्यटन विभाग ने दरवाजे से पैलेस तक जाने के लिए सीमेंट कांक्रीट की सड़क बनाई थी। इसकी ऊंचाई भी ज्यादा है। दोनों तरफ ऊंचाई बढ़ने से दरवाजे के आसपास गड्ढ़ा बन गया है। इसकी वजह से बारिश में दरवाजे के पास पानी जमा होगा। अभी से इसके लिए कोई उपाय नहीं किए गए तो बारिश का पानी दरवाजे की नींव तक पहुंचने लगेगा। दरवाजे पर पानी भरा होने से पर्यटकों को भी पैलेस तक आने-जाने में समस्या होगी।

लीकेज जल्द सुधार देंगे

 लालबाग के मुख्य दरवाजे पर नर्मदा लाइन फूट गई है। हम उसे सुधारने का काम कर रहे हैं। जल्द ही लाइन पूरी तरह सुधार दी जाएगी। बारिश का पानी भरने को लेकर हम कुछ नहीं कर सकते हैं। नदीम खान, जोनल अधिकारी द्रविड़नगर जोन

वर्तमान में लालबाग का दरवाजा।

फिल्म आन में दिखाया था लालबाग का दरवाजा

मेहबूब खान द्वारा निर्मित एवं निर्देशित फिल्म आन का प्रदर्शन 4 जुलाई 1952 में हुआ था। दिलीप कुमार इस फिल्म के हीरोे और नादिरा हीरोइन थीं। नौशाद के संगीत से सजी इस फिल्म को इंदौर के लोगों ने बहुत पसंद किया था। इसका कारण यह था कि दिलीप कुमार अपने साथी कलाकारों के साथ यहां आए थे। वे नादिरा के साथ बग्घी में घूमे। हास्य कलाकार मुकरी अपनी सहनायिका के साथ छिपकर पीछे बैठे हुए थे। यह बग्घी छावनी पुल के पार जाती हुई दिखाई गई थी। इसके अलावा लालबाग का ऐतिहासिक दरवाजा और महल भी दिखाया गया था।

सीधी बात डीपी पाण्डेय, लालबाग प्रभारी

हमने कुछ नहीं सोचा है

लालबाग के मुख्य दरवाजे पर पानी क्यों भरा है?

मालवा उत्सव के दौरान भारी वाहनों के आने-जाने से वहां की पाइप लाइन फूट गई है?

अब तक उसे ठीक क्यों नहीं करवाया गया है?

हमने नगर निगम को पत्र लिखा है, उन्होंने जल्द लाइन रिपेयर करने का कहा है।

निगम के कर्मचारियों ने तो फूटे हुए पाइप में ट्यूब बांध दिया है?

मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मैंने तो लीकेज को पूरी तरह से सुधारने के लिए लिखा है।

दरवाजे के दोनों तरफ अधिक ऊंचाई होने से बारिश में भी यहां पानी भरेगा, उसके लिए क्या उपाय किए हैं?

उसके बारे में अभी तक हमने कुछ सोचा नहीं है।

खबरें और भी हैं...