पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरातत्व विभाग के अफसरों को कलेक्टर ने दिया नोटिस

पुरातत्व विभाग के अफसरों को कलेक्टर ने दिया नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर डीबी स्टार

शहर की ऐतिहासिक धरोहर लालबाग में अनुमति लिए बिना भाजपा के मोर्चे ने 13 मई को बैठक की थी। परिसर में पार्टी के झंडे लगाए गए। बैनर-पोस्टर लगाकर राजनैतिक कार्यक्रम हुआ। इसके बावजूद पुरातत्व विभाग के दो अफसर मौन बैठे रहे। खुद को बचाने के लिए इसे पौधरोपण का कार्यक्रम तक बता दिया गया।

डीबी स्टार ने 14 मई के अंक में यह मामला प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद कलेक्टर निशांत बरवड़े ने इस मामले में संज्ञान लिया है। पुरातत्व विभाग के उप संचालक केएल डाबी और लालबाग प्रभारी डीपी पाण्डेय को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद तय किया जाएगा कि इन दोनों अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

खबरें और भी हैं...