जल्द लागू हो एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट
इंदौर|वकीलों को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए अब पांच लाख रुपए तक की सहायता मिलेगी। इंदौर के वकीलों ने मुख्यमंत्री से एडवोकेट एक्ट जल्द लागू करने की मांग की है।
मप्र स्टेट बार काउंसिल ने हाल ही में भोपाल में मुख्यमंत्री का सम्मान समारोह आयोजित किया था। उसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि वकीलों के हितों को ध्यान में रखते हुए अब वकील के बीमार होने पर अधिवक्ता कल्याण योजना के तहत दी जाने वाली राशि 12 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दी जाएगी। एडवोकेट प्रवीण रावल और गोपाल कचोलिया के मुताबिक यह भी घोषणा की कि वकील के अत्यंत गंभीर बीमार होने पर पांच लाख रुपए तक की राशि दी जाएगी। समारोह में एडवोकेट एक्ट का भी मुद्दा उठा, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा- अगले मानसून सत्र में इस एक्ट को प्रस्तुत कर लागू किया जाएगा।