हाइपरटेंशन भगाने के लिए युवा लें डैश डाइट
इंदौर|हाइपरटेंशन की बीमारी अब युवाओं में भी होने लगी है। नौकरी, कारोबार का तनाव, जंक फूड, अल्कोहल और कसरत नहीं करने के कारण एक साल में इसमें 50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बुधवार को हाइपरटेंशन डे पर यह जानकारी डॉ. अखिलेश जैन ने दी। उन्होंने कहा कि नियमित खान-पान, ध्यान, योग, फलों के साथ डैश डाइट जरूरी है। डैश डाइट में नमक युक्त भोजन कम और विटामिन और मिनरल युक्त पदार्थ शामिल है।