पुलिस पंचायत में पहुंचे सीनियर सिटीजन
इंदौर| महाराष्ट्र ब्राह्मण बैंक के बकायादार बुधवार को पुलिस पंचायत में पहुंचे। इन बकायादारों को पांच-पांच हजार रुपए की किस्त बैंक से मिल रही थी, जो बंद कर दी गई। एएसपी प्रशांत चौबे ने शिकायत पर सहकारिता विभाग के अधिकारियों को तलब किया। दरअसल, बैंक ने परिसमापन के बाद डिफाल्टर की संपत्तियां बेचकर सात करोड़ रुपए से ज्यादा जमा कर लिए हैंं। यह पैसा बकायादारों को पांच हजार की किस्त में लौटाया जा रहा है। यह किस्त बंद हो गई, जिस पर वृद्धजन पहुंचे थे। सहकारिता अफसरों ने फिर से किस्त शुरू करने का आश्वासन दिया है।