पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती : शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज ने की आरक्षण में सुधार की मांग

परशुराम जयंती : शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज ने की आरक्षण में सुधार की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ा गणपति से निकली यात्रा का नेतृत्व समाज की पांच सौ मातृशक्तियों ने किया।

भास्कर संवाददाता | इंदौर

भगवान परशुराम जयंती पर बुधवार को सर्वब्राह्मण समाज ने बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक शोभायात्रा निकाली। पहली बार शोभायात्रा का नेतृत्व मातृ शक्तियों ने किया। वहीं यात्रा के दौरान आरक्षण में सुधार की मांग करते हुए कहा- आरक्षण आर्थिक आधार पर दिया जाना चाहिए।

बड़ा गणपति चौराहा से परशुरामजी के रथ पूजन और जयघोष के साथ यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा में आगे जहां बैंड-बाजे तथा पीछे 500 मातृ शक्तियां यात्रा का नेतृत्व करते चल रही थीं। सर्वब्राह्मण युवा परिषद के अध्यक्ष पं. कन्नू मिश्रा और पं. विकास अवस्थी ने बताया यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पं. सत्यनारायण सत्तन, पं. कृृपाशंकर शुक्ला, गोलू अग्निहोत्री, पं. पवन शर्मा, पं. लालजी तिवारी, पं. अभिषेक पांडेय, टंटू शर्मा, पं. महेश जोशी, गोपाल पुजारी सहित अन्य लोग शामिल थे। यात्रा मल्हारगंज, खजूरी बाजार होते हुए राजबाड़ा पहुंची, जहां महाआरती के साथ समापन हुआ। उधर, सर्वब्राह्मण युवा संगठन के अध्यक्ष आनंद पुरोहित ने बताया संगठन से जुड़े लोग और ब्राह्मण समाज का एक बड़ा धड़ा यात्रा में शामिल नहीं हुआ। कारण है यात्रा में आरक्षण सुधार का होर्डिंग लगाया गया, जबकि परंपरागत तरीके से यात्रा चाहते थे।

परशुराम चौक पर फरसा स्थापित

राजेंद्र नगर में निकाली गई शोभायात्रा में भगवान परशुराम की वेशभूषा में युवा शामिल हुए। यात्रा संयोजक पं. संजय मिश्रा ने बताया यात्रा में स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। राजेंद्रनगर में परशुराम महासभा द्वारा बनाए परशुराम चौक पर फरसे की स्थापना की गई।

खबरें और भी हैं...