पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आचार्यों के सान्निध्य में जैन समाज बंधुओं ने इक्षुरस पिलाकर खुलवाया तपस्वियों का व्रत

आचार्यों के सान्निध्य में जैन समाज बंधुओं ने इक्षुरस पिलाकर खुलवाया तपस्वियों का व्रत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में सिद्ध साधक ज्ञानचंद्र मसा के सान्निध्य में रिंग रोड स्थित डाकोलिया परिसर में 50 से ज्यादा वर्षीतप आराधकों का पारणा महोत्सव बुधवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजेश जैन, सुभाष वन्यायक्या आैर अनिल बरड़िया ने बताया पंडाल में पांच हजार लोगों की उपस्थिति में आचार्य ने महावीर के संदेशों से धर्मसभा को संबोधित किया। इसके बाद पारणा महोत्सव का मुख्य उत्सव प्रारंभ हुआ। इसमें समाज बंधुओं ने आचार्यों के सान्निध्य में तपस्वियों का उपवास इक्षुरस (गन्ने का रस) पिलाकर खुलवाया।

महासंघ से जुड़े संतोष मामा ने बताया कार्यक्रम शहर में विराजित 50 से ज्यादा साधु, संत, साध्वी के सान्निध्य में हुआ। कार्यक्रम में बसंतीलाल बरड़िया, राकेश डागा, सुभाष कीमती, भूपेंद्र नाहर, सुनील कुदार सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

1500 से ज्यादा जोड़ों ने किया नमोथूणम का जाप

वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में रिंग रोड स्थित एक गार्डन में 1500 से ज्यादा जोड़ों ने नमोथूणम का जाप किया। जाप में बड़ी संख्या संख्या में जैन समाज बंधुओं ने भाग लिया। श्रावक संघ से जुड़े राजेश जैन ने बताया सुबह 8 बजे से भीड़ उमड़ी। सभी ने विश्व कल्याण, जनकल्याण, धर्म कल्याण के लिए जाप किया।

खबरें और भी हैं...