पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षय मुहूर्त में 11 से ज्यादा समाजों के 500 जोड़ों का विवाह

अक्षय मुहूर्त में 11 से ज्यादा समाजों के 500 जोड़ों का विवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षय तृतीया पर बुधवार को शहर के सभी हिस्सों में शादी की शहनाइयां गूंजीं । अबूझ मुहूर्त में 11 से ज्यादा समाजों के 500 से ज्यादा जोड़े सामूहिक विवाह सम्मेलन में परिणय सूत्र में बंधे। अकेले मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत शहर में 276 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। इसके अलावा 220 से ज्यादा जोड़े 7 से ज्यादा स्थानों पर हुए सामूहिक विवाह में शादी के बंधन में बंधे। 17 से ज्यादा स्थानों पर दिनभर हुए आयोजनों में 50 हजार से ज्यादा परिवार और समाजजन शामिल हुए। शहर के विभिन्न मार्गों से चल समारोह निकाले गए और विवाह की अन्य रस्में पूरी की।

276 जोड़े बंधे विवाह सूत्र में- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 276 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। महापौर मालिनी गौड़ की उपस्थिति में हुए आयोजन में 20 हजार की राशि नवदंपतियों के खाते में ऑनलाइन जमा की गई। शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ प्रभारी शोभा रामदास गर्ग ने बताया साथ ही गृहस्थी का सामान दिया गया।

चिमनबाग मैदान पर आयोजित लोधी राजपूत समाज के सामूहिक विवाह में शामिल जोड़े।

ब्रह्मभट क्षत्रिय समाज : 10 जोड़े बंधे परिणय बंधन में

ब्रह्मभट क्षत्रिय समाज का सामूहिक विवाह आलापुरा स्थित समाज की धर्मशाला में हुआ। समाज के अध्यक्ष रघुवीरसिंह कछवाहा ने बताया कार्यक्रम में 10 जोड़ों का सामूहिक विवाह किया गया। इसमें गुजरात, राजस्थान सहित कई राज्यों के जोड़े शामिल हुए। नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान भी भेंट किया गया।

जायसवाल समाज

मध्यप्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा द्वारा 31 जोड़ों का सामूहिक विवाह का आयाेजन खेल प्रशाल में किया। संरक्षक अशोक जायसवाल ने बताया सभी जोड़ों को समाज की ओर से गृहस्थी का सामान दिया गया। इस दौरान युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी हुआ, जिसमें सौ रिश्ते तय हुए। सम्मेलन के लिए कुल 2000 प्रविष्टियां आई थीं।

ब्राह्मण समाज के विवाह सम्मेलन में दुबई का दूल्हा भी हुआ शामिल

विश्वकर्मा ब्राह्मण समाज द्वारा कमला नेहरू कॉलाेनी में आयोजित सम्मेलन में 11 जोड़ों का विवाह हुआ। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया इन जोड़ों में दुबई का एक दूल्हा भी शामिल था। सभी जोड़ों को गृहस्थी का सामान भी समाज की ओर से दिया गया।

श्री कोष्टी समाज झांसी वाला युवा संगठन के सामूहिक विवाह में 3 जोड़ों का विवाह हुआ। यह जानकारी अध्यक्ष गोपाल झांसीवाला ने दी।

श्री सकल पंच जयपुरी माली समाज का सामूहिक विवाह आयोजन समिति की अध्यक्ष मंजू राजोरिया ने बताया समाज के 13 जोड़ों का दो दिनी सामूहिक विवाह राजमोहल्ला स्थित खालसा स्टेडियम में संपन्न हुआ।

यादव समाज द्वारा आयोजित 32वें सामूहिक विवाह में 6 जोड़ों का विवाह परदेशीपुरा स्थित राधाकृष्ण मंदिर में हुआ। इस दौरान समाज की पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

सकल पंच फुलेरा माली समाज का सामूहिक विवाह राजमोहल्ला में हुआ।

खबरें और भी हैं...