पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोन के नाम पर 10 लाख की ठगी करने वाला शहर से भागा

लोन के नाम पर 10 लाख की ठगी करने वाला शहर से भागा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री योजना के तहत लोन और रोजगार दिलाने के नाम पर लोगों से 10 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के खिलाफ रावजी बाजार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चार पीड़ितों के बयान लिए हैं। वहीं आरोपी के घर दबिश दी तो वह नहीं मिला। टीआई सुनील शेजवार ने बताया साउथ तोड़ा में रहने वाले विकास पिता रमेश मालवीय के खिलाफ कई पीड़ितों ने शिकायत की है।

पीड़ित दिनेश पिता मानसिंह मौरे निवासी भक्त प्रहलाद नगर ने पुलिस को बताया विकास से कुछ समय पूर्व संपर्क हुआ था। उसने उसे खुद का रेस्टोरेंट खोलने के लिए 15 लाख का लोन दिलाने की बात कही थी। उस पर विश्वास कर उन्होंने वायएन रोड पर एक दुकान भी देख ली और उसमें रेस्टोरेंट का काम भी शुरू कर दिया था। इधर विकास ने उससे 3 लाख रुपए ले लिए और भाग गया। वहीं इसी तरह महिला नीतू मोरे निवासी बियाबानी को उसने प्रधानमंत्री योजना में साढ़े 11 लाख का मकान दिलाने के नाम पर ठगा और उसी तरह जबरन कॉलोनी की जीवनलता बाई से भी मकान दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपए ले लिए। इसके अलावा चिंतामणी बाई से 1 लाख 40 हजार रुपए ठगे। टीआई शेजवार ने बताया आरोपी विकास के दोनों मोबाइल नंबर बंद हैं। जांच के बाद जल्द ही पुलिस उस पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करेगी।

खबरें और भी हैं...