पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोलिया सरकार छत्री पर अतिक्रमण हटाने के लिए निगमायुक्त को ज्ञापन

बोलिया सरकार छत्री पर अतिक्रमण हटाने के लिए निगमायुक्त को ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर|बोलिया सरकार की छत्री के पास टीन शेड और पक्का निर्माण कर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए बुधवार को भारत रक्षा मंच के पदाधिकारियों ने निगमायुक्त कार्यालय में ज्ञापन दिया।

छत्री के आसपास इतना निर्माण हो चुका है कि मुख्य दरवाजा संजय सेतु के सामने से बमुश्किल दिखाई देता है। मंच के महामंत्री नीलेश कौशल के मुताबिक निगम के हरसिद्धि जोन के तहत यह हिस्सा आता है। वहां के भवन निरीक्षक, भवन अधिकारी को भी गोडाउन, दुकान बनाए जाने की जानकारी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐतिहासिक महत्व के इस स्थान को निर्माण होने से लगातार नुकसान हो रहा है।

खबरें और भी हैं...