दो बसों ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत
तेज रफ्तार एक आई बस ने सिमरोल इलाके में बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना कनाड़ गांव की है। यहां भी एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में भी बाइक सवार की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने बस चालकों के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पहली घटना मंगलवार रात को सिमरोल से 8 किलोमीटर दूर उमरीखेड़ा गांव की है। इंदौर से नौकरी कर वापस सिमरोल जा रहे राहुल पिता जमुनालाल (27), निवासी शिवनगर को आई बस ने पीछे से टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं कनाड़ गांव में दो साल के बेटे हिमांशु के साथ बाइक से जा रहे कैलाश पिता पिपला, निवासी खरगोन को भी बस ने टक्कर मार दी। दोनों को एमवाय अस्पताल भेजा गया जहां कैलाश की मौत हो गई, जबकि घायल हिमांशु का अस्पताल में इलाज चल रहा है।