पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 34 माह से युवती को परेशान करने वाले प्रोफेसर पर इंदौर में केस दर्ज

34 माह से युवती को परेशान करने वाले प्रोफेसर पर इंदौर में केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झाबुआ | झाबुआ निवासी और वर्तमान में इंदौर के केशवनगर में रह रही एक युवती को करीब 34 माह से परेशान कर रहे बॉटनी के प्रोफेसर डॉ. किरण कुमार साधव (46) के खिलाफ इंदौर के एरोड्रम थाने में धारा 354 डी व 506 में प्रकरण दर्ज हुआ है। प्रोफेसर पूर्व में शहीद चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में पदस्थ था और वर्तमान में देवास के तुकोजीराव पवार शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में कार्यरत है। प्रोफेसर साधव 34 महीने से युवती को परेशान कर रहा है। विवाहित होने और दो बच्चे होने के बावजूद वह युवती को यह कहता रहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं और शादी करना चाहता हूं।

खबरें और भी हैं...