पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गीता का स्वयंवर ; वो फेमस है, फ्लाइट से आई थी, इसलिए करना चाहते हैं शादी, इच्छुक युवकों में लेखक और पंडित भी शामिल

गीता का स्वयंवर ; वो फेमस है, फ्लाइट से आई थी, इसलिए करना चाहते हैं शादी, इच्छुक युवकों में लेखक और पंडित भी शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ये किसी रूपहले पर्दे की कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है कि देश में किसी शादी में भारत सरकार घराती के रूप में रहेगी। विदेश मंत्रालय ही लड़की के लिए वर का प्रारंभिक रूप से चयन करेगा और उसे घर, नौकरी व गृहस्थी का अन्य सामान देगा। लड़कों का बायोडाटा पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज देखेंगी तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शादी में मदद करेंगे। सरकार यह सब तैयारी इंदौर में रह रही 24 वर्षीय मूक-बधिर गीता के लिए कर रही है, जिसे लगभग ढाई साल पहले पाकिस्तान से लाया गया था। इसके लिए परिचय सम्मेलन से लेकर सोशल साइट तक दूल्हे की तलाश की जा रही है। अब तक 12 युवा गीता से शादी की इच्छा जता चुके हैं। इनमें लेखक से लेकर पंडित तक शामिल हैं।

गीता गुमाश्ता नगर स्थित मूक-बधिक संगठन में रही है। संगठन की मोनिका पंजाबी ने बताया कि और युवाओं ने मोबाइल पर कॉल कर गीता से शादी की इच्छा जताई है। हमने बायोडेटा मंगवाए थे। उन्हें विदेश मंत्रालय भेज दिया है। वहीं, उससे शादी के इच्छुक कुछ युवाओं से सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ ज्ञानेंद्र पुरोहित ने बात की तो उन्होंने सुविधाओं से इतर अलग-अलग कारणों से गीता को अपनी पसंद बताया है। ज्यादातर का कहना है कि गीता के फेमस होने के कारण वे उससे शादी करना चाहते हैं।

वर के लिए योग्यता

सुंदर हो, कम्प्यूटर चलाना जानता हो

मूक-बधिर संगठन की प्रबंधक डॉ. उषा पंजाबी के मुताबिक वर के लिए कुछ योग्यताएं भी तय की गई हैं। इसके मुताबिक लड़का सुंदर, पढ़ा-लिखा, ईमानदार, नेकदिल, स्वस्थ, कम्प्यूटर संचालन का अनुभव रखता हो।

तीन युवकों से सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ ने पूछे दो सवाल

1. गीता से ही शादी क्यों करना चाहते हैं?

1. पाकिस्तान में भी गीता ने हिंदू धर्म नहीं छोड़ा। उसकी साइन लैंग्वेज अच्छी है। मुझे सिंपल लड़की ही चाहिए थी।

2. घर वालों को इस शादी से कोई परेशानी नहीं है।

महेश दास बैरागी

निवासी सांवेर, पंडिताई करते हैं

1. इंटरनेट पर गीता के वीडियो देखे थे। वह प्रसिद्ध है। इसके अलावा सीधी-सादी है।

2. मैं तैयार हूं। माता-पिता से आप बात कर लीजिए।

2. क्या घर वाले इस शादी के लिए तैयार हैं?

रितेश निवासी अहमदाबाद, रेस्त्रां में काम करते हैं

देश में पहली ऐसी शादी जिसमें सरकार करेगी दूल्हे का चयन, घर और नौकरी तक देगी

1. गीता प्रसिद्ध है। हवाई जहाज से यहां आई थी। सिंपल लड़की है। सुषमा जी खुद उसकी शादी करवाएंगी।

2. घर वालों को परेशानी नहीं है।

सुरेश सिसौदिया इंदौर, मिठाई की दुकान पर कार्यरत

खबरें और भी हैं...