बच्चों के परिजन मुख्यमंत्री से बोले- आपके वादे पर भी नहीं मिला न्याय
डीपीएस बस हादसे में मृत बच्चों के पालक पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। इसे लेकर वे बुधवार को सीएम शिवराजसिंह चौहान से मिलने हासलपुर (महू) गए। उन्होंने सीएम से कहा यही समय है खुद को मृत बच्चों के मामा साबित करने का। ।
कृति के नाना ओमप्रकाश सांघी, श्रुति के मामा पंकज, पार्थ के पिता मनीष पंड्या, खुशी के पिता मनोज लुधियानी, हरमीत के पिता गुरजीत सिंह और विनोद दुबे हैलिपेड पर ही सीएम से मिले। उन्होेंने कहा आपने वादा किया था कि ये बच्चे मेरे हैं, इन्हें न्याय मिलेगा, लेकिन अभी तक प्रबंधन को दोषी नहीं बनाया गया है। इस पर सीएम ने कलेक्टर निशांत वरवड़े से कहा कि पालकों की बात सुनेंं। 2-3 दिन में कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा। पालकों ने सीएम से यहां तक कहा मजिस्ट्रियल जांच में डीपीएस प्रबंधन और प्रिंसिपल को दोषी माना है। वहीं पुलिस जांच में केवल प्रिंसिपल को दोषी माना गया। आपके ही सिस्टम द्वारा तैयार की गई दोनों जांच रिपोर्ट एक-दूसरे के विरोधाभासी हैं।
डीपीएस बस हादसा