पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10 घंटे का मेगा ब्लॉक, आज नहीं जाएगी वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस

10 घंटे का मेगा ब्लॉक, आज नहीं जाएगी वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तर रेलवे द्वारा शुक्रवार को लगभग 10 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इस वजह से इंदौर से चलने वाली 12919 इंदौर-माता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस गुरुवार को इंदौर से नहीं जाएगी। वहीं 12920 माता वैष्णोदेवी-इंदौर एक्सप्रेस शुक्रवार को वैष्णोदेवी से रवाना नहीं हो सकेगी। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नर्मदा एक्सप्रेस में तीन कोच को स्थाई तौर पर जोड़ा जा रहा है। इसमें 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस में दो थर्ड एसी और एक स्लीपर श्रेणी का कोच 25 अगस्त 2018 से स्थाई तौर पर जोड़ा जाएगा। इसी प्रकार 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में उक्त कोच 26 अगस्त 2018 से जोड़े जाएंगे।

खबरें और भी हैं...