हुकमचंद मिल : जमीन मालिक कौन, इस पर आज अंतिम बहस
हुकमचंद मिल की जमीन किसकी है, इस मुद्दे पर हाई कोर्ट में गुरुवार को अंतिम बहस होगी। पिछली सुनवाई पर शासन के वकील के हाजिर नहीं होने पर हाई कोर्ट ने 50 हजार रुपए की कास्ट लगाई थी।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हाई कोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रही है। मजदूरों का बकाया 170 करोड़ रुपए व बैंकों का कर्ज जैसे मामले पर भी सुनवाई हो सकती है। शासन ने मिल की जमीन अपनी बताई है, नगर निगम ने भी शपथ पत्र देकर जमीन छोड़ दी है। अब हाई कोर्ट तय करेगा कि जमीन का मालिक किसे माना जाए। वहीं सरकार ने मजदूरों को बकाया भुगतान की किस्त के रूप में 50 करोड़ रुपए दे दिए हैं और अब दूसरी किस्त में मजदूर पूरा रुपया मांग रहे हैं। सभी पक्षों के जवाब भी प्रस्तुत हो गए हैं। संभावना है कि कोर्ट गुरुवार को अंतिम सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रख सकती है।