- Hindi News
- National
- इंदौर से बांद्रा के लिए कल से चलेगी 18 कोच की समर स्पेशल ट्रेन, लगाएगी 12 फेरे
इंदौर से बांद्रा के लिए कल से चलेगी 18 कोच की समर स्पेशल ट्रेन, लगाएगी 12 फेरे
गर्मी की छुटिट्यों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए प्रमुख शहरों के बीच रेल प्रशासन स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। 20 अप्रैल से इंदौर से मुंबई के बीच 18 कोच की एक समर स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही है। यह ट्रेन इंदौर से मुंबई के बीच कुल 12 फेरे लगाएगी। इंदौर से यह प्रति शुक्रवार को रवाना होगी आैर वापसी में मुंबई से प्रति शनिवार को चलाई जाएगी। इंदौर से वर्तमान में दिल्ली और पटना के लिए समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। वहीं अब मुंबई के लिए एक और समर स्पेशल ट्रेन शुरू हो रही है।
इंदौर-मुंबई सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन के लिए रिजर्वेशन भी बुधवार से शुरू हो गया है। इंदौर से यह ट्रेन 20 अप्रैल के बाद 27 और उसके बाद मई में 4, 11, 18 और 25 मई को चलेगी। यह ट्रेन इंदौर से शाम 4.50 बजे बांद्रा के लिए रवाना होगी अौर दूसरे दिन सुबह 7.35 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह प्रति शनिवार को दोपहर 1.20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4.10 बजे इंदौर आएगी।