पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खुल्ले पैसे को लेकर दुकानदार ने चाचा भतीजे को मारी कैंची

खुल्ले पैसे को लेकर दुकानदार ने चाचा-भतीजे को मारी कैंची

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | खुल्ले पैसे की बात पर दुकानदार ने मजाक उड़ाया और मारपीट की। चंदन नगर पुलिस के अनुसार घटना बुधवार शाम ग्रीन पार्क कॉलोनी में जमजम एवरफ्रेश दुकान पर हुई। 16 वर्षीय अनस अंसारी दुकान पर सामान लेने गया था। उसने सामान खरीदा और 100 रुपए देकर खुल्ले मांगे तो दुकानदार भूरू व उसके बेटे ने अनस का मजाक उड़ाया। अनस ने विरोध किया तो उसे चांटा मार दिया। उसने चाचा नवेद अंसारी को घटना बताई तो वे दुकान पर पहुंचे तो दुकानदार व उसके बेटे ने दोनों पर कैंची और चाकू से हमला कर दिया।

खबरें और भी हैं...