पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसी सुधारते वक्त दूसरी मंजिल से गिरा टेक्नीशियन, मौत

एसी सुधारते वक्त दूसरी मंजिल से गिरा टेक्नीशियन, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | शालीमार टाउनशिप में एसी रिपेयर करने गए युवक की दूसरी मंजिल से नीचे गिरने से मौत हो गई। परिजन का कहना है कि कंपनी की ओर से उसे सुरक्षा संसाधन नहीं दिए गए जिसकी वजह से उसकी जान गई। लसूड़िया पुलिस के मुताबिक मृतक परवेज पिता वाहिद खां निवासी जूना रिसाला है। वह निजी एसी कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर का काम करता था। बुधवार को अपने साथी रिजवान के साथ शालीमार टाउनशिप में दूसरी मंजिल एसी डक्ट के बाहर की ओर सुधार कर रहा था तभी गिर गया और मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...