पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्वींस कॉलेज की बस ने दो कार व बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

क्वींस कॉलेज की बस ने दो कार व बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भंवरकुआं चौराहे पर बुधवार को क्वींस कॉलेज स्कूल की बस के चालक ने आगे चल रही दो कार व एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। कारों को टक्कर लगने के साथ पास खड़े एक बाइक सवार युवक को भी टक्कर लगी और उसे पैर में चोट आ गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया है। वहीं पुलिस ने बस को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

भंवरकुआं टीआई शिवपाल सिंह कुशवाह ने बताया घटना दोपहर 12 बजे के करीब थाने के पास ही हुई। खंडवा रोड स्थित क्वींस कॉलेज की बस (एमपी 09 टी 5500) जैसे ही चौराहे पर पहुंची तो चालक ब्रेक से नियंत्रण खो बैठा। आगे चल रही एक स्कॉर्पियो व एक अन्य कार को बस ने जोरदार टक्कर मार दी।

बच्चों को घर छुड़वाकर जब्त की बस

कार के पास खड़े बाइक सवार युवक हरीश पिता जगदीश पगारे (24) नर्मदा नगर व राहुल झरने नाम का युवक घायल हो गया। वहीं दोनों कारों में भी नुकसान हुआ है। पुलिस ने स्कूल बस में सवार बच्चों को घर छुड़वाया और बस के चालक मोहन पिता जसवंत सिंह तंवर (53) निवासी तेजाजी नगर को हिरासत में ले लिया। चालक ने बताया ब्रेक नहीं लगने के कारण घटना हुई।

घायल हरीश

खबरें और भी हैं...