पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर के 19 हजार बुजुर्गों की सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रख रही इंदौर पुलिस

शहर के 19 हजार बुजुर्गों की सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रख रही इंदौर पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर पुलिस शहर के ऐसे 19 हजार से ज्यादा बुजुर्गों को ना सिर्फ सुरक्षा दे रही है, बल्कि उनके स्वास्थ्य और अन्य चीजों का भी ख्याल रख रही है। पुलिस के बनाए सिल्वर कार्ड पर शहर के 58 मेडिकल स्टोर, 20 पैथाेलॉजी लैब, 71 प्रमुख अस्पताल, 11 गिफ्ट, कपड़ा और शूज़ शो-रूम संचालक सिल्वर कार्डधारी सीनियर सिटीजन को 10 से 60 प्रतिशत तक डिस्काउंट भी देते हैं। इससे सीनियर सिटीजन ना ही खुद को अकेला समझते हैं और ना ही उनमें असुरक्षा का भाव है।

एयरपोर्ट पर सिल्वर कार्ड दिखाया तो मिली सुविधाएं

तलावली चांदा ड्रीम सिटी में रहने वाले 65 वर्षीय सुरेश खंडेलवाल और उनकी 62 वर्षीय प|ी कविता खंडेलवाल के तीनों बेटे बाहर रहते हैं। उन्होंने यहां पुलिस से सिल्वर कार्ड बनवा रखा है। उन्हें हार्ट में प्रॉब्लम है। कुछ दिनों पहले जांच कराने बेंगलुरू गए थे। वहां आधार कार्ड मांगा गया। नहीं होने पर उन्होंने पुलिस का सिल्वर कार्ड दिखाया तो सीआईएसएफ ने चेक-इन में ज्यादा समय नहीं लिया। जल्द ही प्लेन तक पहुंचा दिया। एक बार रात 2 बजे दिल में दर्द हुआ तो सिल्वर कार्ड के इमरजेंसी नंबर पर कॉल किया तो नगर सुरक्षा समिति के सदस्य घर पहुंच गए थे। वे तुरंत अस्पताल ले गए थे।

60 साल से ऊपर के बुजुर्गों का बनता है सिल्वर कार्ड

कंट्रोल रूम में शहर के 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए मुफ्त में सिल्वर कार्ड बनाए जाते हैं। इसमें आयु का सर्टिफिकेट, नाम, पता, आधार कार्ड आदि दस्तावेज देखे जाते हैं। पुलिस ने कुछ डॉक्टरों, अस्पतालों, मेडिकल स्टोर, शोरूम संचालकों से समझौता भी किया है, जिनके नाम-पते इस कार्ड में दर्ज होते हैं। जरूरत पड़ने पर बुजुर्ग इनकी मदद ले सकते हैं।

जो स्मार्टफोन यूज करते हैं, उन्हें वॉट्स एप पर भी जोड़ा

एएसपी प्रशांत चौबे के मुताबिक, पुलिस 19 हजार बुजुर्गों के संपर्क में है। हर सप्ताह 30 लोगों की एक टीम सुरक्षा के मद्देनजर संपर्क करती है। आसपास के कई बुजुर्गों को वाॅट्स एप ग्रुप पर भी जोड़ा गया है। सभी को एक इमरजेंसी नंबर दिया गया है, जिसके जरिए तत्काल सुरक्षा व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा सिल्वर कार्ड पर उन्हें बसों, एयरलाइंस, हॉस्पिटल्स, पैथाेलॉजी लैब में प्राथमिकता से विशेष सुविधाएं दी जाती हैं। अन्य प्रदेशों की पुलिस भी इंदौर पुलिस के सीनियर सिटीजन कार्ड सिस्टम को अपना रही है आैर अपने यहां के वृद्धों को मदद दी रही है।

खबरें और भी हैं...