पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कक्षाओं में हाजिरी पर बच्चे अब यस सर के बजाय जय हिंद बोलेंगे

कक्षाओं में हाजिरी पर बच्चे अब यस सर के बजाय जय हिंद बोलेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा है कि स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ हुनरमंद बनाने की ओर ध्यान देना चाहिए। यह बात उन्होंने छत्रीबाग स्थित माहेश्वरी विद्या परिसर में कही। लोकार्पण व सम्मान समारोह माहेश्वरी विद्यालय ट्रस्ट ने रखा था। स्कूली शिक्षा मंत्री विजय शाह ने कहा बच्चों को देशभक्ति के संस्कार देना चाहिए। इसके लिए कक्षाओं में यस सर और यस मैडम की परिपाटी खत्म कर दी। अब बच्चे हाजिरी पर जय हिंद बोलेंगे। कार्यक्रम में महापौर मालिनी गौड़, एलेन इंस्टिट्यूट कोटा के निदेशक गोविंद माहेश्वरी, माहेश्वरी विद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक डागा, माहेश्वरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अध्यक्ष अजय सोडानी भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...