प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 से, शोभायात्रा निकलेगी
इंदौर| अंबिकापुरी में सिद्ध गंगेश्वरधाम मंदिर का निर्माण हो चुका। यहां 22 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू होगा। मंदिर समिति के नरेंद्र वर्मा ने बताया गंगेश्वरधाम में देश का दूसरा चौथ माता का मंदिर भी बनाया गया है। यहीं राम दरबार, शिव दरबार भी बनाया है। 22 अप्रैल को विद्याधाम से अंबिकापुरी एक्सटेंशन तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। 23 और 24 अप्रैल को भगवान की मूर्ति स्थापना की जाएगी। इस दौरान अण्णा महाराज और गोपालनंद ब्रह्मचारी (जानापाव) महाराज उपस्थित रहेंगे।