पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 अप्रैल तक शकर का उत्पादन 290 लाख टन

15 अप्रैल तक शकर का उत्पादन 290 लाख टन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

15 अप्रैल तक शकर का उत्पादन 290 लाख टन होने का अनुमान लगाया गया है। अभी भी 277 शकर मिलें पैराई कर रही हैं। मिलों द्वारा बेचवाली का दबाव बना होने से भाव आए दिन घटते जा रहे हैं। अगस्त का टेंडर 2709 रुपए में गया। 30-35 हजार बोरी शकर बेची। ओपन सेल जारी रखा था। इंडियन शुगर मिल एसोसिएशन के अनुसार शकर का उत्पादन पिछले वर्ष से कहीं अधिक हो गया है। आपूर्ति की वजह से शकर के भाव दबाव में आते जा रहे हैं। उत्पादन लागत से 6 से 8 रुपए किलो शकर नीचे बेचना पड़ रही है। 15 अप्रैल तक गन्ने की बकाया राशि 1800 करोड़ रु. से अधिक हो गई है। बकाया राशि 2000 करोड़ पहुंच सकती है। पिछले किसी भी सीजन में अब तक की सबसे अधिक बकाया है।

राशि चुकाने में असमर्थ

इस्मा ने स्पष्ट कहा है कि मिलें बकाया राशि चुकाने में असमर्थ है, इसलिए 2015-16 के सीजन की तरह मोदी सरकार ने शकर मिलों और गन्ना किसानों को एफआरपी के रूप में प्रति टन 4.50 रुपए की मदद की थी, चालू वर्ष में एक बार फिर सरकार को तत्काल एफआरपी का भुगतान करने की आवश्यकता है, जबकि इस बार संकट अधिक है। शकर मिलें आए दिन भाव घटाकर बेचवाल बनी हुई है, जिससे भाव घटते जा रहे हैं। इंदौर में शकर पड़तल से ऊंची बिक रही है। 2950 रुपए क्विंटल से ऊपर भाव नहीं होना चाहिए। शकर की आवक 7 ट्रक की रही और 4 ट्रक का स्टॉक था। अक्षय तृतीया की वजह से बाजार में ग्राहकी का अभाव रहा।

सियागंज बाजार में शकर 2950 से 2990 गुड़ करेली भेली 2650 से 2700 लड्‌डू 3100 से 3200 कटोरा 2900 से 3000 ताराबर्फी 3900 हल्दी काढ़ी 11200 से 11500 लाल गाय 143 पावडर-501 1701 सुपर क्राउन 851 मयूर 1600 खोपरा गोला 178 से 185 खोपरा बूरा व्हील 4900 नाग 3350 सनगोल्ड 3350 लक्ष्य 3400 ताज 3750 साबूदाना 4200 से 4300 मीडियम 4400 से 4600 बेस्ट 4700 से 4850 ग्लास 4800 से 5400 वरलक्ष्मी 4800 1 किलो पैकिंग में 5800 सोल्जर 4250 सच्चामोती 5175 1 किलो में 6325 सच्चासाबू 5150 1 किलो में 5680 कालीमिर्च गारवल 390 से 400 एटम 415 से 425 मटरदाना 475 से 500 जीरा राजस्थान 155 से 165 ऊंझा हल्का 166 से 170 मध्यम 175 से 180 बेस्ट 195 से 220 सौंफ मोटी 75 से 90 मीडियम 95 से 115 बेस्ट 125 से 175 बारीक 170 से 190 नारियल मद्रास नया पानी 120 भरती 1850 से 1900 160 भरती 2350 से 2400 200 भरती 2800 से 2850 250 भरती 3000 से 3100 लौंग चालू 540 से 560 रुपए।
खबरें और भी हैं...